केदारनाथ घाटी में टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, हरिद्वार निवासी चालक की मौत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ हाईवे के डोलिया देवी से 200 मीटर पीछे गुप्तकाशी की तरफ एक टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त ह हो गया.  चालक की मौके पर मौत की सूचना. मौके पर NDRF,  SDRF की टीम  पहुंची. शव को SDRF ने सडक मार्ग तक ला कर नजदीकी हॉस्पिटल भेज दिया है. स्थानीय पुलिस भी मौके पर थी. ट्रेवलर नंबर UK07PA 7171… मृतक चालक गाँव गुर्जर बस्ती, पथरी हरिद्वार का रहने वाला है.वहीँ उधर स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि वाहन चालक यात्रा मार्गों पर पूरी सतर्कता बरतें और तेज गति व ओवरलोडिंग से बचें. पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग विशेष सावधानी की मांग करती है, और ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. गुरूवार को हुई घटना में, चश्मदीदों के अनुसार, टेंपो ट्रैवल्स अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे से सीधे नीचे खाई में गिर गया. हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक दृष्टि में सड़क पर फिसलन या तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ:  UK : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में   गुमानीवाला  स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया 

Related Articles

हिन्दी English