टिहरी : ढुंगीधार में तुन प्रजाति के 264 नग कडी व तख्ते के रूप में चिरान किया हुआ अवैध पाया गया, जांच जारी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : वन क्षेत्राधिकारी टिहरी रेंज नई टिहरी ने बताया कि 5 जनवरी, 2023 को वन विभाग के कार्मिकों द्वारा ढुंगीधार में तुन प्रजाति के 264 नग कडी व तख्ते के रूप में चिरान किया हुआ प्रकाष्ठ अवैध रूप से पाया गया। प्रकाष्ठ कारपेंटर भगवान शर्मा की दुकान के समक्ष बरामद किया गया। कारपेंटर शर्मा द्वारा उक्त प्रकाष्ठ के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की जा रही है। उन्होंने बताया कि कारपेंटर शर्मा को पूछताछ हेतु रेंज कार्यालय बुलाया गया है। कार्यालय स्तर पर प्रकाष्ठ के संबंध जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा प्रकाष्ठ के स्वामित्व के संबंध में पता चलने पर अग्रिम कार्यवाही अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत की गई।

ALSO READ:  ऋषिकेश : होली मिलन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति द्वारा

Related Articles

हिन्दी English