UK : NSUI Foundation के अवसर पर मैराथन…दौड़ी तीर्थनगरी

ऋषिकेश : गुरूवार को यानी दिनांक 9/4/2026 को NSUI Foundation के अवसर पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने सहभागिता करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और NSUI Foundation युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है, जहां से वे अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं व इस तरह के कार्यक्रम हमे करते रहना चाहिए ताकि युवाओं को संगठित कर उन्हें शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सके ताकि वे एक सशक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम संयोजक व NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि NSUI Foundation आज युवाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभर रहा है, जहां हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने, अपनी आवाज को मजबूती से उठाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिल रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें संगठित करना है, ताकि वे न केवल अपने भविष्य को संवार सकें, बल्कि देश और समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा सकें। NSUI Foundation निरंतर प्रयासरत है कि युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाए, जिससे एक मजबूत, जागरूक और जिम्मेदार युवा नेतृत्व तैयार हो सके।कार्यकम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, व्यापार सभा अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पूर्व मंडी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, खेल सचिव पुष्कर गौड़,छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, मानव रावत, गौरव जोशी, रिहान बंदोलिया, अर्पित बंदोलिया, आनंद यादव, सचिन यादव, दीपा भारद्वाज, इशांत, सुजल थापा आदि लोग उपस्थित रहे।पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रीत थापा, द्वितीय स्थान निखिल रावत तृतीय स्थान जातिन को मिला.महिला वर्ग में प्रथम स्थान सिमरन द्वितीय स्थान स्नेह तृतीय स्थान प्रिया ने प्राप्त किया।




