एम्स ऋषिकेश में भर्ती शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश में भर्ती शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्हें बीते सोमवार शाम एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सघन जांच एवं उपचार किया जा रहा है।

ALSO READ:  दर्शन करने पैदल ही पहुँच गए DM प्रतीक जैन श्री केदारनाथ, जाँची परखी व्यवस्था

उनके उपचार में जुटे चिकित्सकों के अनुसार उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ बीते दिवस एम्स ऋषिकेश के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया था। अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ.भारत भूषण ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के उपरांत उनके स्वास्थ्य की प्रारंभिक पड़ताल व सघन जांचें कराई गई। छाती के सीटी स्कैन से पता चला है कि वो निमोनिया से ग्रसित हैं। उप चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार उन्हें एंटीबायोटिक्स और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज का कोविड टेस्ट नेगेटिव है। इंसुलिन इंजेक्शन से उनकी शुगर को नियंत्रित किया जा रहा है। बीते दिवस से उनकी हालत स्थिर है, उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में सीसीयू में रखा गया है।

Related Articles

हिन्दी English