यूपी : सुल्तानपुर नगर क्षेत्र में भारत रत्न पं० अटल बिहारी बाजपेयी की लगाई जाएगी आदमकद प्रतिमा : प्रवीण कुमार अग्रवाल

अटल जी सिर्फ एक व्यक्ति नही बल्कि विचार व संस्कार थे : डा.आर.ए.वर्मा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भारतीय गणराज्य के तीन बार प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न पं० अटल बिहारी वाजपेयी की पाँचवी पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।बीजेपी मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए.वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पं.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भाव भरे ह्रदय से याद किया।उनके आदर्शो पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने उनके तमाम संस्मरणों को याद करते हुए कहा अटल जी दिग्गज नेता व बड़े दिल के इंसान थे।विपक्षी दल के नेता भी उनकी सराहना करते थे।अटल जी सिर्फ एक व्यक्ति नही बल्कि विचार व संस्कार थे।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने अटल जी की याद में काव्यांजलि भी प्रस्तुत की।

ALSO READ:  बेटे ने UPSC रिजल्ट आया तो मां को बताया,  माँ मैं IAS बन गया, माँ बोली IAS क्या होता है ?

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डे,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा,ऋषिकेश ओझा,डाॅ सीताशरण त्रिपाठी आदि ने अपने- अपने संस्मरण साझा किए।सभी ने उनके आदर्शो पर चलकर भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने भारत रत्न पं० अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देते हुए नगर में उनकी एक आदमकद प्रतिमा लगाने की बात कही है। श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी घनश्याम चौहान,कृपाशंकर मिश्रा,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह, सुनील वर्मा, प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह रानू, जगदीश चौरसिया, नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख डिंपल सिंह, नवनीत सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, गोविंद तिवारी टाडा,अजय सिंह लीडर,अरूण सिंह,बृजेश वर्मा,आत्मजीत सिंह टीटू,राजकुमार सोनी, प्रिंस सिंह,प्रवीण मिश्र, अखिलेश मिश्र, राजेन्द्र टाडा आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर : डॉ. आशीष चौहान, CEO, UCADA

वहीँ लंभुआ में सांसद मेनका संजय गांधी के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पांचवी पुण्यतिथि मनाई।कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संसद प्रतिनिधि ने अटल जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष संजय सरोज, प्रवीण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English