यूपी : जब..रिहाईबिलटेशन सेंटर की संचालिका ने अंकुरण परिवार से बताई ये बात.. तो हर किसी के आंखों से छलक उठे आँसू..

अंकुरण फाउंडेशन परिवार ने जब जाना दर्द..तो उठाया एक और वीणा..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ दीपावली पर्व की खुशियां मनाने रिहाई विल टेशन सेंटर अमेठा पहुँचे अंकुरण परिवार ने दिव्यांग बच्चों के दर्द व तखलीफ़ों को अपना लिया है।रिहाई विल टेशन सेंटर की संचालिका रिषा वर्मा ने बताया कि इन दिव्यांग बच्चों में से एक बच्चे को हर महीने 3 यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है,और बड़ी मशक्कत से ही पीड़ित बच्चे के लिए ब्लड की व्यवस्था हो पाती है,अगर समय पर नही मिलता है ब्लड तो पीड़ित बच्चे की जान भी जा सकती है,संचालिका रिषा वर्मा ने आगे बताया कि जब कभी यहाँ के बच्चे दिवंगत हो जाते हैं तो अंतिम संस्कार में होने वाले खर्चे की भी बहुत दिक्कत होती है।

ALSO READ:  गाजियाबाद के होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 लड़कियों को बचाया गया, 3 गिरफ्तार

आपको बता दें यह सब सुनकर अंकुरण फाउंडेशन की टीम ने संचालिका रिषा वर्मा को आश्वस्थ किया है कि अब आगे से इस मानसिक विकलांग स्कूल के बच्चों को मेडिकल की जो भी आवश्यकता होगी उसे अंकुरण फाउंडेशन मुहैया कराएगा।यही इतना ही नहीं बल्कि अंकुरण फाउंडेशन ने ये भी आश्वासन दिया है कि अगर संस्था के बच्चों के साथ कभी कोई ट्रेजडी हो जाती है तो उसका भी खर्चा अंकुरण परिवार उठाएगा।

ALSO READ:  UP : मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी को दिनदहाड़े सड़क पर गोलियों से भूना

बता दें कि अब संस्था में निशुल्क चिकित्सा शिविर व भविष्य में हमेशा इन दिव्यांग बच्चों के साथ त्यौहार मनाने का भी अंकुरण परिवार ने निर्णय लिया है।

Related Articles

हिन्दी English