यूपी : सुल्तानपुर में गभड़िया क्षेत्र स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल ने किस तरह से मनाया गणतंत्र दिवस का पावन पर्व..जानिए..
बच्चों द्वारा आयोजित देश भक्ति थीम व राधा कृष्ण का नृत्य रहा मुख्य आकर्षण..

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पूरे देश मे गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तो वहीं सुल्तानपुर जिले में भी जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा रोहण किया और जिले के पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन में झंडा रोहण किया,तत्पश्चात पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गभड़िया क्षेत्र स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में भी सांस्कृतिक, देशभक्ति थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे प्रातःकाल स्कूल की अध्यापिका माला शुक्ला के संचालन में स्कूल के बच्चों द्वारा परेड निकाली गई,तत्पश्चात विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मीना बेगम ने झंडा रोहण किया।
26 जनवरी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मो. अनीस व प्रधानाचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया व महापुरुषों के महान चरित्र को स्कूल के बच्चों के समक्ष अपने अपने संबोधन के जरिये चरितार्थ किया।
आपको बताते चलें इंडियन पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा इस शुभ अवसर पर देश भक्ति थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के लिए शहीद हो गए जवानों व राधा कृष्ण के नृत्य को कार्यक्रम में आये बच्चों के माता पिता व मुख्य अतिथियों ने खूब सराहा।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भरपूर सहयोग किया जिसमें मुख्य रूप से महेंद्र यादव,के पी श्रीवास्तव, अरमान, फूलचंद्र, विवेक तिवारी, अनमोल, किरण गुप्ता,माला शुक्ला,सुनीता यादव, सोनम द्विवेदी, कुसुम मौर्या, प्रभा मिश्रा, मीना कौशल,हिना, प्रियंका यादव, सुनीता अग्रहरि ने आयोजित कार्यक्रम की बागडोर संभाल रखी थी।