यूपी : सुल्तानपुर में भाजपा ने गांधी जी की 154 वीं और शास्त्री जी की 119 वीं जयंती पर किया नमन..

महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में लागू करना सच्ची श्रद्धांजलि : प्रवीण कुमार अग्रवाल

ख़बर शेयर करें -

इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है।यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है।भारतीय जनता पार्टी ने आज देश की दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती मना कर उनको नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए• वर्मा की अगुवाई एवं नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में सुपर मार्केट स्थित एवं जलकल विभाग में स्थित महात्मा गांधी की तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ•आर ए वर्मा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी के प्रतिमूर्ति थे।इन दोनो महान विभूतियों ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया।महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे तो लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान- जय किसान का नारा दिया। हमारे दोनों पुरोधा स्वच्छता के लिए भी कटिबद्ध थे।नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में लागू करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी ने भी संबोधित कर महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाहगंज चौराहा स्थित खादी आश्रम पहुंचकर खादी कपड़ों की खरीदारी भी की।उन्होंने कहा खादी सिर्फ वस्त्र नहीं बल्कि एक विचारधारा है।सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन पार्टी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा भाजपा सत्ता नहीं सेवा के लिए काम करने वाला राजनितिक संगठन है।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने 26 मंडलों में गांधी जयंती मनाई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।प्रधानमंत्री के आवाह्न पर खादी आश्रम से 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने 1 लाख 10 हजार रुपए के खादी के कपड़ों की खरीदारी की।इस दौरान,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,विजय त्रिपाठी,आनंद द्विवेदी,आलोक आर्या,अखिलेश जायसवाल,अजय सिंह लीडर,किन्नू तिवारी, रामेन्द्र प्रताप सिंह इन्द्रदेव मिश्रा,संतोष दूबे, दिनेश चौरसिया,दूधनाथ तिवारी,आत्मजीत सिंह टीटू, मनीष जायसवाल, रवि श्रीवास्तव,राज कुमार सोनी,इन्द्रजीत वर्मा, रोहित सिंह, मोहित साहू,डाॅ आरसी पांडे, प्रदीप मिश्रा,राम अवध जायसवाल के साथ सैकङो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English