यूपी : सुल्तानपुर में चल रहा था अवैध असलहे बनाने व बेचने का बृहत कारोबार..STF के साथ नगर कोतवाली व गभड़िया पुलिस चौकी टीम ने किया भंडाफोड..चार गिरफ्तार..

बड़ी संख्या में अवैध असलहे, जिंदा कारतूस,कैश-मोबाइल व असलहा तैयार करने वाले उपकरण बरामद..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ यूपी STF व कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा तस्करों के एक रैकेट को पकड़ा है। इनके पास से बड़ी संख्या में अवैध असलहे, जिंदा कारतूस,कैश-मोबाइल व असलहा तैयार करने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए तस्कर प्रतापगढ़ व प्रयागराज के रहने वाले हैं। जो प्रदेश के कई जिलों में अब तक सौ से अधिक असलहे बेच चुके हैं।आपको बताते चलें अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर रैकेट को एसटीएफ,नगर कोतवाली पुलिस व गभड़िया पुलिस चौकी टीम ने पकड़ा है। एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी टीम के साथ कोतवाली नगर के अमहट चौराहे पर खड़े थे। मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन से अमहट चौराहे पर आ रहें हैं। सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी का उन्होंने सहयोग लिया गया। सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पांडेय,गभड़िया पुलिस चौकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मुखबिर ने इशारा करके बताया कि गौरीगंज की तरफ से आकर जो चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन किनारे खड़े हैं। साथ ही दो लोग जो आपस में बात कर रहे हैं वहीं लोग अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं।एसटीएफ व पुलिस ने दबिश देकर दोनो को पकड़ते हुए पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक की शिनाख्त ऐनुल उर्फ रईस निवासी बहादुरपुर रोड गभड़िया कोतवाली नगर को पकड़ा गया। वो मूल रूप से जलेसरगंज धारूपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है। दूसरा व्यक्ति पवनीश उर्फ पवनेश कुमार निवासी इंटिहा इब्राहिमपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज का रहने वाला है। दोनों के पास से अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया कि बाइक का प्रयोग हम अवैध असलहे के व्यापार के लिए करते हैं। पवनीश ने बताया कि मैने यह अवैध असलहा ऐनुल उर्फ रईस से खरीदा है। 2500 में खरीदकर चार हजार में बेचता हूं। अब तक कई जनपदों में सौ से अधिक अवैध असलहे बेच चुका हूं। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि ऐनुल उर्फ रईस के नबाबगंज नई बस्ती बहादुरपुर रोड गभड़िया थाना कोतवाली नगर में अवैध असलहो का निर्माण कार्य होता है। एसटीएफ व पुलिस टीम ने अभियुक्तों के साथ बताए हुए मकान बहादुरपुर रोड पर पहुंची तो वहां दो लोग अवैध असलहा बनाते मिले। दोनो की शिनाख्त स्वालहीन अंसारी, ग्यासुद्दीन निवासी लालगांज प्रतापगढ़ के रुप में हुई।स्वालहीन अंसारी ने बताया कि ऐनुल उर्फ रईस के कहने पर अवैध असलहा बनाने अपने साथी के साथ आता हूं। पुलिस को यहां से पचास से अधिक अर्धनिर्मित असलहे व उनके उपकरण मिले। पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली नगर लाई। सबके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। अब पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश कर रही है।

ALSO READ:  देहरादून में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने की FIR दर्ज, जांच जारी

Related Articles

हिन्दी English