यूपी : जानिए क्यों..ग्लोबल हुसैनी मिशन के सदस्यों को अयोध्या में मिला सम्मान..

राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन की पदाधिकारी मिनहाज सुगरा ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ ग्लोबल हुसैनी मिशन सुल्तानपुर के सदस्यों ने अयोध्या में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान कैंप में पहुंचकर रक्तदान किया। जिन्हें फाउंडेशन की पदाधिकारी मिनहाज सुगरा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्लोबल हुसैनी मिशन के जिलाध्यक्ष अमन सुल्तानपुरी भी मौजूद थे।

आपको बता दें अयोध्या में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिला चिकित्सालय अयोध्या में आयोजित इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया था। जिसमें फाउंडेशन की ओर से सुल्तानपुर से ग्लोबल हुसैनी मिशन को भी बुलावा मिला था। यहां से नजर सुल्तानपुरी और मुंतजिर निमोलवी ने वहां पहुंचकर रक्तदान किया। नजर जहां आधा दर्जन से अधिक बार रक्तदान कर लोगों की जान बचा चुके हैं वही मुंतजिर ने भी कई बार रक्तदान किया है। रक्तदान के बाद राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन की पदाधिकारी मिनहाज सुगरा ने दोनों रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

ALSO READ:  यूपी : पुलवामा कांड की 7वीं बरसी पर सुल्तानपुर जिले में हुआ रक्तदान.. 40 शहीदों की याद में 30 राष्ट्रवादियों ने ब्लड किया डोनेट

Related Articles

हिन्दी English