यूपी : सुल्तानपुर में 13 रजब मौला ए काएनात अली इब्ने अबूतालिब अलै.के जन्मदिन पर शियाने हैदर-ए-कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के युवाओं ने किया रक्तदान..जानिए..
जरूरतमंदों को रक्तदान करने पर जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता : अलमदार हुसैन

सुल्तानपुर/जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने पर जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता,किसी तरह हमारा रक्त किसी की जिंदगी बचाने में काम आ जाये तो हमे बहुत खुशी मिलती है। किसी को जब रक्त की आवश्यकता होती है तो उसे महत्व का पता चलता है,खून के अभाव में ना जाने कितने लोग दम तोड़ देते हैं,अलमदार हुसैन ने बताया शियाने हैदर-ए-कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 23 जनवरी मौला अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिन के मौके पर संगठन ने जिला चिकित्सालय ब्लड़ बैंक में कैंप लगाकर रक्तदान किया।
उन्होनें बताया की संस्था साल भर समाजसेवा में काम करती रहती है,संस्था द्वारा गरीब बच्चियों की शादी,जरूरतमंदों को भोजन, कंबल,गर्मियों में पौशाला लगाकर अवाम की सेवा करती रहती है।उन्होनें बताया आज इमाम अली अलै.के जन्म दिन के अवसर पर रक्तदान करने वालों के नाम अली क़ासिम. इमरान हुसैन. जाफर रजा. हसनैन ज़ैदी. शाहजान आगा. वजीहुल हसन. किशन कुमार. नूरुल हसन. सैफ अब्बास. मुस्तफा खान. मिर्ज़ा गुलफाम.आरिफ. अहमद खान. फैयाज हैदर. मो आरिब. अहमद मुर्तजा द्वारा ब्लड डोनेट किया गया,इस मौके पर डॉ मोहतशम रजा सैयद रमीज,अफजल हुसैन, अलमदार हुसैन,हैदर नक़वी सफदर अकबर रजा अली जाफरी फजल रिज़वी दिलशद हुसैन आदि मौजूद रहे।संस्था के द्वारा,उक्त अवसर पर स्वशासी राज्य मेडिकल काॅलेज के ब्लडबैंक प्रभारी डाॅ.आरके मिश्रा ने कहाकि रक्तदान बहुत पुनीत कार्य है,आपके रक्त से एक अंजान ब्यक्ति को जीवन मिलता है,उक्त अवसर पर ब्लड़ बैक कर्मियों में विजय चौधरी,अवनीश शाह,अनुराग गुप्ता, देवलाल, अनुराग पांडेय,रंजना कुमारी, कुलदीप,शमशाद बाबा मौजूद रहे।



