छात्र और छात्रा थे 11 दिन से लापता, एक की मिली लाश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : घर से लापता था एक छात्र और एक छात्रा। अब 12वीं कक्षा के छात्र का शव मिल गया है। शव 11वें दिन ढकरानी इंटेक में मिला। जबकि उसके साथ लापता हुई छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ नहर में छलांग लगा दी थी। छात्रा के पिता ने युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। छात्र का शव रविवार दोपहर 3:25 बजे ढकरानी इंटेक में मिला। एक शव दिखने की सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस पहुंची। फिर SDRF और जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान 18 वर्षीय निरपेश खन्ना पुत्र हरीश खन्ना, के रूप में हुई है।जो 12वीं कक्षा का छात्र था।बताया जा रहा है कि घटना के दिन शाम 6:30 बजे दोनों को डाकपत्थर बैराज के पास देखा गया था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि दोनों लंबे समय से संपर्क में थे और संभवतः उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि छात्रा की तलाश के लखोजबीन अभियान जारी है।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English