श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी का छात्र सागर का हुआ चयन खेलो इंडिया में, फाइनल में पहुंचा पदक पक्का

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सागर ने किया शानदार प्रदर्शन, फाइनल में प्रवेश – अब होगा मुकाबला CCS विश्वविद्यालय मेरठ  के अनुज से: डॉ पुष्कर गौड़ 
  • श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी के  इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी खेलो इंडिया में चयनित हुआ और फाइनल खेल रहा है : गौड़ 
  • सागर के खेल को  देखकर उसे उत्तराखंड के उदीयमान पहलवान के तौर पर देख सकते हैं

ऋषिकेश :(मनोज रौतेला) श्रीदेव यूनिवर्सिटी से अच्छी खबर है….खेल विभाग की बात करें तो. पहली बार यूनिवर्सिटी के एक पहलवान छात्र सागर का चयन खेलो इंडिया में हुआ है. उससे बड़ी बात है वह फाइनल में  पहुँच गया है. अब फाइनल में  बाऊट का इन्तजार है. लेकिन पदक पक्का हो गया है. यूनिवर्सिटी की तरफ से पहला खिलाड़ी होगा जो इस मुकाम तक पहुंचा है और पदक जीत कर लाया है. डॉ पुष्कर गौड़,  जो यूनिवर्सिटी के खेल सचिव और ऋषिकेश परिसर के खेल विभागाध्यक्ष भी हैं, उनके मुताबिक़,  खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पी.जी. कॉलेज, सहिया (जौनसार-बावर)  (श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध) के छात्र सागर ने 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 राजस्थान के 7 शहरों में आयोजित हो रहे हैं, जिनमें 23 खेलों के अंतर्गत देशभर के 5000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित
सागर
क्वालिफाइंग राउंड में सागर ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के खिलाड़ी को 16–6 से पराजित कर प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में गुरु काशी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी रमन को 4–0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में गुरु जाम्भेश्वर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी को चित करके उन्होंने सेमीफाइनल में शानदार प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भी सागर ने अपने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाते हुए प्रतिद्वंदी को पराजित किया और अब वे फाइनल में पहुँच चुके हैं। फाइनल में सागर का मुकाबला CCS यूनिवर्सिटी मेरठ  के खिलाड़ी अनुज से होगा.  जो प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक बाउट माना जा रहा है।श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, उत्तराखंड  के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गोड ने सागर के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “सागर ने विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगा।”सागर के साथ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. रवि कुमार  ने कहा की सागर ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और तकनीक के साथ लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उसका फाइनल तक पहुँचना केवल उसकी मेहनत का परिणाम एवं हमारे विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति का भी प्रतिबिंब है। आपको बता दें, कुछ दिन पहले ऋषिकेश परिसर की टीम ने क्रिकेट में जीत हासिल कर चैंपियन बनी थी. अब सागर ने खुश खबरी दी है. यूनिवर्सिटी के लिए यह अच्छी खबर है. उम्मीद है सागर गोल्ड जीत कर लौटेगा.

Related Articles

हिन्दी English