भारत के शुभांशु शुक्ला आज अन्तरिक्ष के लिए होंगे रवाना

नई दिल्ली : शुभांशु शुक्ला, भारतीय वायु सेना के एक ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री हैं. जो 2025 में Axiom-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करेंगे. वह भारतीय गगनयान मिशन के लिए भी चुने गए हैं. शुभांशु शुक्ला के बारे में कुछ और जानकारी: शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर 1985, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ. उनकी शिक्षा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ में हुई. उसके बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के लिए चयन हुआ उनका…भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में M.Tech उन्हूने की है. भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट और टेस्ट पायलट के तौर पर सेवाएँ दी हैं. 2000 से अधिक उड़ान घंटे का अनुभव. सुखोई-30 MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और An-32 जैसे विमान उड़ाए हैं. मार्च 2024 में ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्नत. गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुने गए. Axiom-4 मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के एक भाग के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करेंगे. यह मिशन 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है. शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में 7 भारतीय प्रयोग करेंगे. शुभांशु शुक्ला की पत्नी का नाम कामना शुक्ला है और वह एक डेंटिस्ट हैं. उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी हैं, और मां आशा शुक्ला गृहिणी हैं. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारत के पहले अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चयनित किए गए चार अंतरिक्षयात्रियों में से एक हैं। AXIOM Mission में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। इस मिशन के तहत इसका क्रू आज यानी 25 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने वाला है। ये मिशन नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 2:31 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे) उड़ान भरेगा।