ऋषिकेश : वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में शिवालिक सदन बना विजेता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  टिहरी विस्थापित क्षेत्र स्थित शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य खदरी विनिता रतूड़ी, प्रदीप शर्मा व मुकेश धनई का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ दिया।समारोह में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा के दौरान सत्र 2025–2026 के लिए शिवालिक सदन को विजेता घोषित कर चल वैजयंती प्रदान की गई।मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधक द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया। प्रबंधक लक्ष्मण चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, इससे उनका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है।कार्यक्रम में विद्यालय के अकादमिक निदेशक अक्षत चौहान, प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, पंचायत सदस्य मुकेश धनाई समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल लगातार कर रहे निगरानी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, प्रभावित क्षेत्रों में जांच एवं उपचार जारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English