ऋषिकेश: पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश की छात्रा शगुन भटनागर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: पंडित ललित मोहन शर्मा पर श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर की कला की छात्रा शगुन भटनागर को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

आपको बता दें कि शगुन ऋषिकेश शहर के जाने माने गायक गोपाल भटनागर की पुत्री है।उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के गुरुजनो व माता पिता के आशिर्वाद से यहाँ तक का सफर तय किया। विश्वविद्यालय परिसर के प्रभारी प्राचार्य प्रो गुलशन कुमार ढींगरा ने छात्रा को मेडल पहनाते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है, शगुन ने विश्वविद्यालय परिसर के साथ ऋषिकेश शहर का नाम ऊंचा किया है।

ALSO READ:  UK :जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद अजय भट्ट सख्त, आयुक्त को लिखा पत्र

इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर के इतिहास विभाग की प्राध्यापिका प्रो. संगीता मिश्रा व प्राध्यापक प्रो. सिराज अहमद ने भी छात्रा को अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं व्यक्त की। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम एस रावत व कुलसचिव  खेमराज भट्ट ने भी छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

ALSO READ:  UK : पिथौरागढ़ के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार जुगल किशोर पांडे ने किया प्रधानाचार्य उमाकांत पंत का सम्मान
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English