होटल के गार्ड्स और कर्मियों को SDRF ने सिखाये आपदा में कैसे काम करें

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :    एसडीआरएफ टीम ढालवाल द्वारा सेवा सिक्योरिटी सर्विस (सिक्योरिटी कंपनी) द्वारा आयोजित लेमन ट्री होटल ऋषिकेश में  जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आपदा से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में  आपदा प्रबंधन, आपदा के प्रकार ( भूकंप, बाढ़ , भूस्खलन,  बादल फटना आदि) ,प्राथमिक उपचार में क्लोज wound , open wound, ब्लीडिंग कंट्रोल मैथड, CPR ( cardio pulmonary resuscitation), विक्टिम कैरी टेक्नीक आदि के बारे में बताया गया तथा फायर के संबध  में  टाइप ऑफ फायर, आग बुझाने के तरीके फायर इक्विपमेंट का प्रयोग करना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम होटल के कर्मo , सिक्योरिटी गार्ड आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया  उक्त कार्यक्रम की होटल के  कर्म० द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु आग्रह की गया। एसडीआरएएफ टीम में SI पंकज सिंह खरोला, FM सुमित नेगी, ct मातबर सिंह, सुमित तोमर, अमित तथा सुमित बिजलवान मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK : 9 से 13 मार्च तक जनसुनवाई हर जिले में होगी महिला आयोग द्वारा : कुसुम कंडवाल

Related Articles

हिन्दी English