UK : रात्रि से जलभराव में फंसे पिता-पुत्र को SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रुड़की :  दिनांक 09 जुलाई 2026 को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बसेड़ी, लक्सर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर हुए जलभराव के कारण दो व्यक्ति बीती रात से उसमें फंसे हुए हैं तथा बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

सूचना मिलते ही SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया और जलभराव के बीच सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

ALSO READ:  UK : नाबालिग से दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाना व धमकी देने का आरोप, अखिलेश उर्फ अक्की गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं, जो निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ने से वे पूरी रात मकान में ही फंसे रहे। SDRF की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश के मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने की शिरकत

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है—
 राम, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।
संजय, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English