असम की युवती शिवपुरी में लापता, गंगा में डूबने की आशंका, SDRF जुटी सर्च में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :    मुनिकीरेती के शिवपुरी  क्षेत्र में एक महिला के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने दो अन्य साथियों के साथ घूमने आई थी, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस को आशंका है कि महिला नदी में डूब गई है। घटना की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को मौके पर बुलाया।रविवार को एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताबिक़,   टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। नदी का जलस्तर अत्यधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन को राफ्ट की सहायता से अंजाम दिया जा रहा है।एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित सभी स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, लापता महिला की पहचान रोश्मिता  हो  जोई (२२) पुत्री जॉय बोलाल, असम के रूप में हुई है.
ALSO READ:  UK :खानपुर में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त: अध्यक्ष ने आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

Related Articles

हिन्दी English