ऋषिकेश में महाशिवरात्रि व महायज्ञ को लेकर संत समिति की बैठक,  अतिक्रमण व शुल्क पर जताया कड़ा विरोध

सिद्धपीठ श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व एवं एकादशीय मेला सम्बन्ध में बैठक हुई सन्त समिति की

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  रविवार को बनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित संत समिति की बैठक में सिद्धपीठ श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व एवं एकादशीय मेले तथा 10 फरवरी से प्रारंभ होने वाले पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में 16 फरवरी को शिव बारात एवं विशाल भंडारे के आयोजन पर भी चर्चा हुई।
बैठक में संत समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत महाराज ने मंदिर परिसर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में उपजिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को लिखित ज्ञापन दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संत समाज ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान की मांग की जाएगी। यह भी कहा कि ऋषिकेश से अनेकों आश्रम धर्मशालाओं को भूमाफियाओं द्वारा उन्हें बेचने के साथ ही धार्मिक स्वरूप बदला जा रहा है.महंत सारस्वत में चेतावनी देते हुए कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में संत समिति किसी भी धार्मिक स्थल का स्वरूप नहीं बदलने देगी धार्मिक संस्थाओं द्वारा बनाए जा रहे धार्मिक संस्थाओं द्वारा बनाया जा रहा है व्यावसायिक भवनों को भी रोका जाएगा और उनके खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
वहीं संत समिति के महासचिव महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने नगर निगम ऋषिकेश द्वारा भंडारे व धार्मिक आयोजनों पर लगाए जा रहे शुल्क पर घोर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक सेवा कार्यों पर शुल्क लगाया जाना अनुचित है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।बैठक में महंत पूर्णानंद महंत निर्मल दास तपोवन, स्वामी धर्मवीर दादूपंथी, महंत हरिदास, महामंडलेश्वर रविंद्र दास लक्ष्मण झूला, महंत केवल्यानंद सरस्वती, महंत विवेकानंद सरस्वती, महंत कृष्णानंद, महंत सुंदरानंद सरस्वती, स्वामी ध्यान दास, महंत श्रद्धागिरी माता, महंत धर्मदास, महंत कृष्णकांत, महंत संध्यागिरी, महंत महेश मुनि महंत धर्मानंद गिरी, महंत सरवेंद्र सिंह, स्वामी आनंद महाराज, महंत राजराजेश्वर गिरी आदि भारी संख्या में संत गण उपस्थित रहे।
सिद्धपीठ श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव व एकादशीय मेला
प्राचीन सिद्धपीठ श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर, गंगा नगर, ऋषिकेश में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव एवं एकादशीय मेला–2026 के अवसर पर 11 (एकादश) कुंडीय महाकुंभ यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार 10 फरवरी 2026 से सोमवार 16 फरवरी 2026 तक चलेगा।आयोजन समिति के अनुसार 10 फरवरी से प्रतिदिन कलश यात्रा (प्रातः 9 बजे), मंडप पूजन (प्रातः 8 से 11 बजे), रुद्राभिषेक (प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे) तथा यज्ञ-हवन (दोपहर 1 से 4 बजे तक) संपन्न होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर परिसर में स्वल्पाहार, स्टॉल एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।रविवार 15 फरवरी को प्रातः 4 बजे से जलाभिषेक, सायं 7 बजे दीप महोत्सव तथा रात्रि 9 बजे से 1008 कमल पुष्पों से शिव वंदन किया जाएगा।सोमवार 16 फरवरी को सायं 4 बजे भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई इंडियन अंडर 19 क्रिकेट टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर

Related Articles

हिन्दी English