ऋषिकेश: चंद्रभागा पुल पर सड़क दुर्घटना में बाईक सवार युवक यश त्यागी की मौत, दूसरा घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : हरिद्वार-लक्ष्मण झूला मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में चंद्रभागा पुल के ऊपर  21 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार यश त्यागी की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है सामने से आ रहे, एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।पुल पर बाइक सवार युवक यू टर्न लेकर वापस लक्ष्मण झूला तरफ गए थोड़ा आगे जा कर दुर्घटना हो गयी। मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है किस गाड़ी ने टक्कर मारी है या किसी अन्य कारण से घटना हुई। CCTV फूटेज खंगाले जा रहे हैं। घायल को उपचार हेतु एम्स ले जाया गया वहां से जॉली ग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी यश त्यागी पुत्र महेंद्र 21 वर्ष अपने साथी चंद्रेश्वर नगर निवासी रवि कांत साहनी उर्फ लालू पुत्र रमाकांत के साथ लक्ष्मण झूला की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे थे, रात लगभग 1 बजकर 24 मिनट की घटना है। बताया जा रहा है कि चंद्रभागा पुल के ऊपर सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय आपातकालीन सेवा 108 द्वारा उपचार हेतु लाया गया। जहां यश त्यागी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जो DJ का काम करता था और रविकांत उर्फ लालू के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के लिए एम्स के बाद उसे जौलीग्रांट के लिए रेफर किया गया है। जहां उसकी भी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। बाकी घायल युवक से घटना के संबंध में और जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

ALSO READ:  UK : जसपुर के लिए सीवरेज परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी

घायल हालत में अज्ञात बच्चा मिला।

एक और अज्ञात 10 वर्षीय बच्चे को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English