ऋषिकेश : यूथ कांग्रेस ने किया पुतला दहन प्रदर्शन,विधानसभा चुनाव में 33% महिला आरक्षण की मांग को लेकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • देहरादून तिराहे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, 33% महिला आरक्षण की मांग को लेकर पुतला दहन
ऋषिकेश : सोमवार को  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।
यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है और 33% आरक्षण लागू होने से महिलाओं को सशक्त बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर इस मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की. हम सरकार को चेतावनी देते हैं.  अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। महिलाओं के अधिकारों के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी।मौके पर विशाल भारती,माना रावत, रेहान बन्दोलिया, सुभाष, अभिषेक, सुमित, दीपक, सूरज, दीपू, प्रियांशु, अर्पित आदि मौजूद रहे.
ALSO READ:  UK :क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के आधुनिक प्रबंधन पर एम्स ऋषिकेश में 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Related Articles

हिन्दी English