ऋषिकेश : महिलाओं ने विश्व में ईरान, इजराइल, अमेरिका युद्धविराम का फैसले का किया स्वागत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महिलाओं ने विश्व में ईरान, इजराइल, अमेरिका युद्धविराम करने पर की विशेष  गंगा आरती
ऋषिकेश  : गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा की जा रही विश्व की प्रथम महिला गंगा आरती में पूर्णानंद घाट जानकीपुल में महिलाओं ने विश्व में ईरान, इजराइल, अमेरिका दो हफ्ते के लिए युद्धविराम का फैसले का किया स्वागत। पिछले कई दिनों से इजराइल, ईरान और अमरिका आदि देशों में युद्ध की स्थिति निर्मित हो गई है। महिलाओं ने विश्व में ईरान, इजराइल, अमेरिका युद्धविराम करने पर की विशेष  गंगा आरती। दूर-दूर से आए श्रद्धालु एक ही भावना थी पूरी दुनिया में शांति बनी रहे।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी  ने कहा कि इस समझौते से पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की उम्मीद है। स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अब समय है कि सभी देश एक साथ मिलकर इस दिशा में काम करें।मुख्य रूप से गंगा आरती में डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, पूनम रावत, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, वंदना नेगी, गायत्री, प्रमिला रजनी रावत आदि ने सहभागिता की।
ALSO READ:  ऋषिकेश में सुमित्रा कौर और दर्शना कौर गिरफ्तार, आबकारी की दबिश में, देखें VIDEO

Related Articles

हिन्दी English