ऋषिकेश : घर वाले शादी कहीं और करने लगे तो गंगा में कूद गयी महिला, पुलिसकर्मियों ने निकाला बाहर

- ऋषिकेश पुलिस द्वारा आत्महत्या करने के लिए गंगा नदी में कूदने वाली महिला को सकुशल बाहर निकल कर बचाई गई उसकी जान-
ऋषिकेश : शनिवार को पुलिस की टीम में चीता कर्मचारी पुलिस चौकी एम्स जब ड्यूटी कर रहे थे, उसी दौरान मरीन ड्राइव यानी आस्था पथ पर एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मियों को सूचना दी गई कि अभी-अभी एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी है. सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पुलिस कर्मियों के द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से गंगा में डूबती महिला को सकुशल बाहर निकाला गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ देहरादून निवासी महिला अपने परिवारजनों के द्वारा जबरदस्ती कहीं शादी कराने पर परिवार वालों से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए ऋषिकेश आकर बैराज के पास मरीन ड्राइव/आस्था पथ से गंगा नदी में कूद गई थी। इसके पश्चात महिला के परिवार जनों को चौकी पर बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल संदीप राठी और कांस्टेबल बृजेश कुमार थे मौजूद.



