ऋषिकेश :UKD ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए कराये कई नए सदस्य शामिल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश में स्वर्गीय त्रिवेन्द्र सिंह पंवार के नाम पर  ‘त्रिवेन्द्र वन’ बनाने की मांग, UKD ने  सरकार को भेजा प्रस्ताव 
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, राज्य में राजनीतिक दल अपने अपने संगठन को मजबूती का अमली  जामा पहनाने में जुट गयी हैं. उत्तराखंड की सबसे पुरानी पार्टी और क्षेत्रीय दल कहे जाने वाले उक्रांद यानी उत्तराखंड क्रांति दल #UKD ने भी शुक्रवार को ऐसा ही किया.  ISBT परिसर स्थित ऋषिकेश प्रेस क्लब में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा एक  प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. जिसमें जानकारी दी गयी संगठन से कई नए लोग जोड़े गए हैं उन्हें पार्टी का  सदस्य बनाया गया है.   जानकारी देते हुए, केंद्रीय संयुक्त सचिव शशि बंगवाल के मुताबिक़,  स्वर्गीय त्रिवेंद्र सिंह पंवार  के छोटे  भाई  सम्राट पंवार  को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष की सदस्य दिलाई गई. स्वर्गीय पंवार दिग्गज नेता रहे हैं उक्रांद के.
राजेंद्र गुनसोला ,  महानगर अध्यक्ष,  ऋषिकेश उक्रांद भी रहे मौजूद.    उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने प्रेस क्लब ऋषिकेश में  आवश्यक प्रेस वार्ता कर कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और संस्कृति पतन निरंतर जारी है. जो अत्यंत चिंताजनक है. जिससे समाज में अनेकों बुराइयों का जन्म हो गया है. राष्ट्रीय पार्टियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय पार्टियों जिम्मेदार हैं. उन्होंने सरकार में रहते हुए राज्य के लिए कोई ठोस नीति एवं प्रदेश का नियोजन ठीक प्रकार से नहीं किया. उन्होंने केवल प्रदेश को लूटने का काम किया है. उनके पास अपनी 2037 तक सरकार बनाने का फार्मूला ढूंढने के लिए समय तो है. लेकिन 2037 तक हमारा प्रदेश कैसा होगा. उसकी विकास दर क्या होगी.  इसके लिए उन्होंने कभी गंभीरता से नहीं दिखाई. आज उत्तराखंड अपराधियों की शरण स्थली बन कर रह गया है. प्रदेश में महिलाओं पर अपराध और अन्य अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. देवभूमि असुर भूमि बनती जा रही है. प्रदेश में युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहा है. वहीं महिलाओं के लिए राज्य सरकार के पास कोई ठोस योजना धरातल पर नहीं है. राज्य केवल शराब व नशाखोरी का प्रदेश की पहचान बनकर रह गया है. प्रदेश में कई रग और ठगो के गिरोह सक्रिय हैं. जिनको सरकार का संरक्षण प्राप्त है. जिससे जनता का शोषण हो रहा है. उन्होंने मुख्य बिंदुओं पर बोलते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन बडोनी चौक के पास स्वर्गीय त्रिवेंद्र सिंह पवार के नाम से *त्रिवेंद्र वन* की स्थापना की जाएगी. जिसकी  स्थापना का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है. जिसमें 5 एकड़ भूमि को त्रिवेंद्र वन के माध्यम विकसित कर एक सुसज्जित पार्क जनता के लिए खोला जाना है. जिसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री को भेज दिया गया है. यदि सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की तो उत्तराखंड कांति दल स्वयं वन भूमि को जनता के उपयोग के लिए खोलेगी.
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष  सुरेंद्र कुकरेती  ने सम्राट पवार को दल का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है. उपाध्याय द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया. महानगर ऋषिकेश के  कार्यकर्ताओं ने  सम्राट पवार को शुभकामनाएं देते हुए उनका भव्य स्वागत किया. सम्राट पवार ने कहा शीर्ष नेतृत्व आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि उनके द्वारा दिए गए दायित्व पर पर मैं खरा उतारूंगा. उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड क्रांति दल के सच्चे सिपाही हैं. उनका परिवार कई दशकों से उत्तराखंड क्रांति दल के माध्यम से राज्य की सेवा कर रहा है. हम संपूर्ण राज्य में उक्रांद का संघर्ष तेज करेंगे. प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे. तब ही हम स्वर्गीय बडोनी  एवं त्रिवेंद्र भाई के सपनों को साकार  कर सकते  हैं. जब राज्य में जनता की अपनी सरकार होगी, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लताफ़त हुसैन केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल केंद्रीय संगठन मंत्री युद्धवीर सिंह चौहान वरिष्ठ नेत्री रामेश्वरी चौहान राजेंद्र प्रधान, मनोज कांडपाल , कमलेश्वरी रावत , आदि लोग मौजूद थे.

Related Articles

हिन्दी English