ऋषिकेश : दो दिवसीय गंगा उत्सव का हुआ शुभारम्भ त्रिवेणी घाट पर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशन पर जिला गंगा सुरक्षा समिति देहरादून एवं नगर निगम ऋषिकेश के संयुक्त तत्वाधान में त्रिवेणीघाट ऋषिकेश में आयोजित द्विदिवसीय गंगा उत्सव के प्रथम दिवस में नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगाईं, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल,समिती के जिला परियोजना अधिकारी रविकान्त पाण्डेय,नगर निगम के स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इससे पूर्व नगर निगम परिसर में विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता जनजागरूकता रैली को स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर विनोद जुगलान एवं हैप्पी होम स्कूल की प्राचार्य प्रतिभा सरन द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया ।नगर निगम परिसर से बाजार होती हुई जागरूकता रैली त्रिवेणी घाट तक पहुँची जहाँ उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन के बाद छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत,नृत्य नाटिका साथ साथ गंगा स्वच्छता नुक्कड़ नाटक मंचन कर उपस्थिति को भाव विभोर कर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम विराम से पूर्व गंगा दीपदान के साथ भव्य गंगा आरती कर गंगा जी आभार प्रकट किया गया।जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने उपस्थिति को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए प्लास्टिक का प्रयोग न करने का भी संकल्प कराया

ALSO READ:  UK : 14 IPS 6 PPS आधिकारियों के ट्रान्सफर, एसएसपी देहरादून बने प्रमेन्द्र डोबाल, अजय सिंह गए STF

।मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि गंगा की पवित्रता हम सबका कर्तव्य है।सरकार के साथ साथ जनता के सामूहिक प्रयासों से ही गंगा जी की निर्मलता सम्भव है।सरकार और जनता के साझा प्रयासों से ही विकास योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सम्भव है।डीडीओ देहरादून एवं नमामि गंगे के नोडल अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी से न केवल उनके व्यक्तित्व का विकास हो रहा है बल्कि हम अगली पीढ़ी को गंगाजी के प्रति उनके दायित्व का बोध कराने में भी सफल होंगें।स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर विनोद जुगलान ने कहा कि नदियाँ हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं।नदी उत्सव के ऐसे आयोजनों से हम जल और जीवन दायिनी नदियों के प्रति न केवल सम्मान व्यक्त कर रहे हैं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत सदानीरा नदियों के प्रति जलजीवन देने के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश : शारदीय कांवड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि पर्व के आरम्भ से ही श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

कार्यक्रम में जिलाविकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल,डीपीओ रविकान्त पाण्डेय,नमामि नर्मदा संघ के प्रांत संयोजक डॉ राजे नेगी, रोटरी ऋषिकेश के चार्टेड अध्यक्ष दीपक तायल,समिति नामित सदस्य सुदामा सिंघल, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की भारतीय भाषा संयोजक प्रतिभा सरन,स्वजल परियोजना की सामुदायिक विकास विशेषज्ञ मंजू जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता नीलम चमोली,शिक्षिका कोमल घिल्डियाल सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और श्रद्धालु मौजूद रहे।समिति के जिला परियोजना अधिकारी आर के पाण्डेय ने बताया कि कल 5 नवम्बर को भी नुक्कड़ नाटक एवं गंगा अवतरण कथा का दिव्य आयोजन रखा गया है।कल घाट पर हाट कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English