ऋषिकेश : IDPL आवासीय समिति का धरना आज आठवें दिन जारी रहा, आवास देने की मांग सरकार से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :शनिवार को आइडीपीएल की आवासीय कल्याण समिति एवं आई डी पी एल कालोनी वासियों का सामूहिक धरना आठवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सचिव सुनील कुटलैहडिया ने धरने पर बैठ लोगों को कहा कि प्रशासन द्वारा की जा रही कारवाही से हम खुश नहीं हैं. बुजुर्ग लोगों का कहना था, उनमें दहशत का माहौल बन गया है,उम्र के अंतिम पड़ाव में जब हमारी उम्र 70-80 वर्ष है तब अब हम कहाँ जाएं ।अब 1 जुलाई से आई डी पी एल कालोनी की बिजली पानी की कटौती की सूचना के बाद से ही लोगो मे भय का माहौल बन गया है ,सरकार को ऑन हम लोगो के बारे में सोचना ही होगा , सभी निवासियों के लिए रहने की स्थाई व्यवस्था का प्रबंध किया जाए।इस अवसर पर सुनील कुटलैहडिया , संदीप कुमार,रामेश्वरी चौहान,दया,सरोजनी,हेमंत,सूरज,मोंटी,कृष्णा,सुकुमारी सिंह,लावली,रानी,मुकेश,सुधीर,वासी अहमद,राहुल, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English