ऋषिकेश : राजाजी टाइगर रिजर्व (RTR) पार्क के गेट हुए बंद…अब 5 महीने बाद खुलेंगे पर्यटकों के लिए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सभी रेंजू के गेट गुरुवार को बंद हो गए. पर्यटकों के लिए अब गेट 15 नवंबर को 5 महीने बाद पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे. राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज, हरिद्वार रेंज, चिल्ला वाली रेंज, मोतीचूर रेंज आदि रेंजों के गेट पर्यटकों के लिए गुरुवार की शाम 5:00 बजे पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं. अब 5 महीने के बाद पर्यटकों के लिए फिर से गेट खोले जाएंगे. आपको बता दें कि इस दौरान बारिश का मौसम/ मानसून का समय रहेगा. इस वजह से गेट बंद कर दिए जाते हैं. चीला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज के गेट पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं. क्योँकि सबसे ज्यादा पर्यटक यहीं पर आते हैं और उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में भारतीय और विदेशी पर्यटकों से चीला रेंज को लगभग ₹50 लाख से अधिक का राजस्व लाभ प्राप्त हुआ है. इस वर्ष में 20000 से अधिक भारतीय और 600 से अधिक विदेशी पर्यटक चीला घूमने के लिए आये. ऋषिकेश के आसपास राजाजी टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों की काफी तादाद रहती है. ऐसे में पर्यटन को भी काफी मजबूती मिलती है. खास तौर पर जब स्कूलों की छुट्टियां पड़ती है तो पर्यटक परिवार सहित बच्चों के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व घूमना पसंद करते हैं. अब पांच महीने इन्तजार करना पड़ेगा पर्यटकों को.

ALSO READ:  UK: फ़रवरी में होने वाली थी शादी, लेकिन उससे पहले कर दिया मर्डर प्रीती रावत का :एसपी ऋषिकेश

Related Articles

हिन्दी English