ऋषिकेश : विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई दिए भावी वैज्ञानिक, छात्राओं द्वारा विज्ञान से संबंधित माडल और उनके प्रयोग महत्व व पद्धति का सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत
ऋषिकेश : जयदेव प्रसाद उमादत कुडियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर कालेज 14 बीघा में बृहस्पति वार को विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
Watch this Video of Future Scientists-
जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा विज्ञान से संबंधित माडल और उनके प्रयोग महत्व व पद्धति का सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया. सबसे ख़ास बात जो देखने को मिली प्रदर्शनी के द्वारा छात्राओं में आत्मविश्वास. उनके मॉडल को प्रस्तुत करने के लिए उनके द्वारा दी जा रही प्रस्तुतीकरण शानदार रहा. वे पूरे विशवास के साथ समझा रहीं थी. मॉडल किस लिए बनाया गया ? क्या उनका उद्देश्य है ? इत्यादि.

वहीँ इस अवसर पर ओम प्रकाश वर्मा खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र नगर ब्लॉक, अलखनरायण दूबे प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज आगर एवं जिला विज्ञान समन्वयक टिहरी गढ़वाल, रामाश्रय प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज तपोवन एवं डी आर पी सांस्कृतिक सोत्र एवं प्रशिक्षण केन्द्र दिल्ली दीपक तायल व्यवस्थापक लाला जाति राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शिशुपाल रावत प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ऋषिकेश ने छात्राओं के विज्ञान प्रदर्शनी का निरिक्षण एवं मूल्यांकन किया और उन्हें भविष्य में आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र मे नवीन उपलब्धियों को छूने हेतू प्रेरित किया. विद्यालय की प्रधानाचार्य महोदया रजनी रावत एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह नेगी ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतू उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की. विद्यालय जयदेव प्रसाद उमादत कुडियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर कालेज 14 बीघा की स्थापना सत्र 2000 मे हुई वर्तमान मे विद्यालय मे 450 छात्रायें अध्ययनरत है और 18 आचार्य/आचार्यों द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है विद्यालय मे इण्टरमीडिएट कक्षा के तीन संकाय संचालित है विज्ञान, वाणिज्य एवं कला आदि
. जिन छात्राओं ने उत्कृष्ट विज्ञान प्रदर्शनी में माडल प्रस्तुत किये वे हैं. प्रतिभा भट्ट 11 कक्षा द्वारा पास्कल के नियम पर आधारित माडल, विकास कक्षा 9 द्वारा पाइथागोरस नियम, सिमरन नौटियाल और अंजली बिष्ट कक्षा 10 द्वारा सोलर पावर इरीगेशन, पिंकी कश्यप कक्षा 9 द्वारा उत्सर्जन तंत्र इस अवसर पर प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, शांति प्रकाश, कविता नेगी, कविता ध्यानी, रेनू भट्ट, ऊषा, विनिता, अर्चना, नमिता, दीपिका, रंजना, आशा, कृष्णा और तृप्ति उपस्थित रहे.





