ऋषिकेश: सतर्कता के संकल्प संग खिला विद्यार्थियों का हुनर टी .एच. डी. सी द्वारा विजेता हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश

ऋषिकेश: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित सतर्कता सप्ताह–2025 के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता,कला भाषण प्रतियोगिता का बीते दिनों सफल आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर उत्कृष्ट अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। जिसमें कला प्रतियोगिता में दिव्यांशी निबन्ध में शिवानी और भाषण में अनुष्का ने प्रथम रहकर मारी बाजी ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एस. के. आर्य (उप सतर्कता अधिकारी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जी. एस. चौहान (उप महाप्रबन्धक – सतर्कता),
एन. के. नौटियाल (उप महाप्रबन्धक – सतर्कता),
ए. के. विश्वकर्मा (उप महाप्रबन्धक – एचआर),
ललित मोहन भट्ट (उप प्रबन्धक – सतर्कता),
देवराज (सहायक प्रबन्धक – एचआर),
के. एस. राणा (कनिष्ठ अधिकारी – एचआर) , राजेन्द्र प्रसाद पांडेय (निदेशक राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ALSO READ:  UK : आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों को प्रथम स्थान,दूसरे स्थान पर तीसरे और सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में नागेन्द्र पोखरियाल, रविंद्र परमार , प्रधानाचार्य उमाकांत पंत,रामगोपाल रतूड़ी, नरेन्द्र खुराना, चन्द्र प्रकाश डोभाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिन्हें आज विद्यार्थियों संग पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एस. के. आर्य ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सतर्कता केवल एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन और कार्य–संस्कृति का वह मूल सिद्धांत है, जो हमें ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों तक पहुँचने की प्रेरणा देता है।” साथ ही कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र खुराना एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया । अतिथियों ने सतर्कता सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों में नैतिकता, ईमानदारी और ज़िम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश महापौर  शम्भू पासवान पहुंचे त्रिवेणी घाट, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English