ऋषिकेश :राज्य निर्माण सेनानियों ने UGC मामले पर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक रविवार को आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में आहुत की गई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जो यूजीसी कानून लाया गया. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पर रोक लगाई गई. हम राज्य निर्माण सेनानी सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं तथा केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस कानून पर पुनर्विचार किया जाए जो खामियां हैं. उनको दूर करते हुए जनहित सर्वोपरि है.
जनहित को ध्यान में रखना आवश्यक है. वक्ताओं ने यह भी कहा कि तथाकथित शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद द्वारा जो टिप्पणी योगी आदित्यनाथ जी पर की गई वह राष्ट्रवादी सनातन को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी है. शंकराचार्य की टिप्पणी ने देवभूमि को भी शर्मसार किया है. जिसकी हम सब घोर निंदा करते हैं. जो लोग सनातन पर इस तरह की टिप्पणी करते हैं. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. वक्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की है. इस तरह के लोग ही सनातन के लिए घातक सिद्ध हो रहे हैं. जो की सनातन की आड़ में आगे बढ़कर सनातन के खिलाफ ही काम कर रहे हैं. बैठक में मुख्य रूप से शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डी एस गुसाईं बलवीर सिंह नेगी गंभीर सिंह मेवाड़ गुलाब सिंह रावत युद्धवीर सिंह चौहान राजेंद्र कोठारी विशंभर दत्त डोभाल हरि सिंह नेगी प्रेम सिंह रावत महेंद्र बिष्ट रामेश्वरी चौहान उर्मिला डबराल भगवती चमोली राम उनियाल सुरेंद्र सिंह रविंदर कौर लक्ष्मी बूढ़ा कोठी शीला ध्यानी पूर्णिमा भट्ट सतीश्वरी बिष्ट पूर्ण राणा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन डी एस गुसाईं ने किया.
ALSO READ:  ऋषिकेश पहुँचने पर पूर्वांचल सेवा समिति ने मैथली ठाकुर को सम्मानित किया

Related Articles

हिन्दी English