ऋषिकेश : आस्था व श्रद्धा के साथ निकली शिव शोभा यात्रा, महापौर अनिता ममगाई ने भी की सहभागिता

देश का हर पर्व खुशियों का प्रतीक : अनिता ममगाई

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सिद्वपीठ चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर से आज दोपहर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।महापौर अनिता ममगाई ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर शहर की खुशहाली के लिए मंगल कामना की। महाशिवरात्रि का पर्व भले ही समाप्त हो गया है लेकिन तीर्थ नगरी अभी भी शिवभक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। शुक्रवार की दोपहर चंद्रेश्वर नगर स्थित सिद्धपीठ चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से शिव जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। नगर निगम महापौर अनीता ममगाई में शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर अपने आराध्य देव की विशेष आरती की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भारत देश त्योहारों का देश है। यहां सभी त्योहार एक उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा रही है।

ALSO READ:  ऋषिकेश :स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में नरेन्द्रनगर विधानसभा के भद्रकाली मंदिर पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

उन्होंने समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर सफलतापूर्वक संपन्न कराए जलाभिषेक कार्यक्रम की भी मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान चंद्र मोहन गिरी जी महाराज, अजय कालड़ा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी, राजकुमारी जुगलान, पवन शर्मा, विजय बडोनी, रोमा सहगल, राजीव गुप्ता, प्रशांत कुमार, अक्षय खेरवाल आदि मोजूद रहे।

ALSO READ:  UK : चाचा-भतीजे की जोड़ी सहित 4 वन्य जीव तस्कर गुलदार की खाल के साथ चढ़े पौड़ी पुलिस के हत्थे

Related Articles

हिन्दी English