ऋषिकेश : एसबीआई ब्रांच मैनेजर का शव एनएच 58 पर व्यासी के पास गंगा में SDRF ने कार सहित बरामद किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी के पास गंगा में समाई कार, कार सवार बैंक कर्मी की गंगा में डूबकर हुई मौत. देहरादून निवासी बैंक अधिकारी सोमवार को सुबह अपनी कार लेकर अपनी बैंक शाखा श्रीनगर के लिए निकले थे. वे वहां पर ब्रांच मैनेजर के पद पर थे.

मगर श्रीनगर नहीं पहुचने पर घरवालों ने उनकी लोकेशन ट्रेस करवाई तो उनकी अंतिम लोकेशन व्यासी के पास मिल रही थी. जिससे घरवालों ने दुर्घटना की आशंका जताई.

ALSO READ:  UK :मंत्री सतपाल महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण

जिसके बाद घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस द्वारा व्यक्ति को एनएच द्वारा सर्च किया. इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया यह काफी जटिल रेस्क्यू था क्योँकि अन्धेरा होने, और बारिश का मौसम और नदी का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू में काफी समस्या आयी. लेकिन मिशन पूरा किया गया. मौके पर एसडीआरएफ को बुलाया गया एसडीआरएफ द्वारा बैंक अधिकारी के शव को गंगा नदी में डूबी कार से बाहर निकाला गया. पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. चौकी इंचार्ज ब्यासी प्रदीप रावत खुद मौके पर पहुंचे थे. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

SDRF टीम में ये कर्मी रहे-
हेड कॉन्स्टेबल सुरेश प्रसाद, मातबर सिंह व् अन्य रहे.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English