ऋषिकेश : थाइलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार “इंडो थाई मैत्री एशिया शिखर सम्मेलन 2023” में ऋषिकेश के शिक्षाविद डॉ.शूरवीर सिंह बिष्ट को भारत ज्योति अवार्ड से नवाजा गया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :हाल ही में  थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार “इंडो थाई मैत्री एशिया शिखर सम्मेलन 2023” में प्रतिष्ठित उपलब्धि परिषद द्वारा डॉ.शूरवीर सिंह बिष्ट को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, व्यावसायिक उपलब्धि और व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक के साथ भारत ज्योति अवार्ड से नवाजा गया।

परिषद के सदस्यों द्वारा बताया गया की डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट द्वारा लंबे समय से न केवल शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान हेतु बल्कि उनकी व्यवसायिक उपलब्धि तथा उनके सामाजिक जीवन में उनकी व्यक्तिगत उत्कृष्टता को देखते हुए परिषद के सभी सदस्यों द्वारा उनके नाम पर भारत ज्योति अवार्ड की सहर्ष सहमति प्रदान की गई साथ ही परिषद के सभी सदस्य उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ALSO READ:  UK: बेरीनाग के पास उपराड़ा गांव निवासी आदित्य पाठक ने पास की UPSC परीक्षा, 189 वीं रैंक

डॉ बिष्ट द्वारा बताया गया पूरे उत्तराखंड में परिषद द्वारा किए गए सर्वे के पश्चात उनके नाम का चयन किया गया है।यह उपलब्धि न केवल उनकी उपलब्धि है बल्कि पूरे राज्य की उपलब्धि है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। साथ ही इस खबर के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है साथ ही इस उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासियों को डॉ बिष्ट पर गर्व है।रेड फोर्ट स्कूल प्रबंधन द्वारा बताया गया डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट के पुन: उत्तराखंड आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौक़े पर पोर्नथेप श्रीनारुला सी.ई.ओ, कोर्न दब्बारांसी थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं डॉ रविकांत आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : स्वामी चिदानन्द सरस्वती  और साध्वी भगवती सरस्वती  के पावन सान्निध्य में योग जिज्ञासुओं ने किया ध्यान

Related Articles

हिन्दी English