ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में दूसरे नंबर पर बूथ स्तर पर सर्वाधिक भाजपा सदस्य बनाने पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में दूसरे नंबर पर बूथ स्तर पर सर्वाधिक भाजपा सदस्य बनाने पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया।मंत्री डा. अग्रवाल ने बूथ संख्या 85 की अध्यक्ष ममता ममगाई, पुनीता भंडारी, रंजीत सिंह, अनिल रावत, बालम सिंह, पूनम डोभाल, सुमन रावत, शशि सेमल्टी को सम्मानित किया।डा. अग्रवाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लोकतांत्रिक राजनैतिक दल के इस अभियान से 10 करोड़ नए सदस्यों की लक्ष्य प्राप्ति में हमे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है।
उन्होंने कहा कि यहां मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि सदस्यता का यह अभियान बेहद शानदार एवं सफल हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी  के ऐतिहासिक एवं साहसिक कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संगठन पर्व में हम सबको मिलकर, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कर पार्टी को अधिक सशक्त बनाना है। डा. अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य बनने का सौभाग्य मिल रहा है, लिहाजा पार्टी की परिपाटी अनुसार प्रत्येक सदस्य का अपने परिवार की तरह ध्यान रखना है।डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में भाई भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के लिए कोई जगह नही है बल्कि देश समाज के लिए खड़े होने वाले छोटे छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान है, जिसका सबसे जीता जागता उदाहरण में स्वयं हूं। डा. अग्रवाल ने आवाहन किया कि केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य तय किया है उसको लेकर प्रदेश में भी हमें नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : CM योगी ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में शैक्षणिक सभागार भवन  का शिलान्यास

Related Articles

हिन्दी English