ऋषिकेश : इंदिरा नगर नेहरू ग्राम में हिन्दू संगठनों द्वारा अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत कलश प्राप्त किया और शोभा यात्रा निकाली

ऋषिकेश : इंदिरा नगर नेहरू ग्राम मे हिन्दू संगठनों द्वारा अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत कलश प्राप्त किया और सभी रामभक्तों ने जय श्री राम के जय घोष के साथ अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली l इस शोभा यात्रा मे शामिल जनसमूह ने जय सिया राम के जय घोष के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया l इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि हर रामभक्त का 500 साल का स्वप्न पूरा हो रहा है और रामलला अपने घर मे विराजमान हो रहे हैं l यह बहुत ही गौरव और हर्ष की बात है l इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, निवर्तमान पार्षद राजेन्द्र बिष्ट,सुधा असवाल ,सुमित थपलियाल, राकेश भंडारी, संजय बिष्ट, राम सिंह पंवार, लक्ष्मी बूढ़ाकोठी, मुन्नी ध्यानी दया शंकर राठी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे l



