श्यामपुर में सोशल मीडिया पर वायरल झगड़े से संबंधित वीडियो का ऋषिकेश पुलिस के द्वारा लिया गया संज्ञान, 4 गिरफ्तार 

पुलिस ने शांति भंग करने पर 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कुछ युवक आपस में मारपीट एवं गली गलौच करते हुए नजर आ रहे हैं, वायरल वीडियो का ऋषिकेश पुलिस के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर चौकी श्यामपुर पर बुलाया गया, आज दिनांक 29 जून 2024 को चौकी श्यामपुर पर दोनो पक्ष, प्रथम पक्ष -अर्जुन सिंह टपरवल, आकाश कुमार, लखन सिंह द्वितीय पक्ष-नितिन कुमार उपस्थित आए जिनके द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों में दिनांक 7 जून 2024 को आपसी गाली गलौज को लेकर झगड़ा हुआ था तथा दिनांक 28 जून 2024 को दोनों पक्षों के मध्य पुनः आपस में झगड़ा हुआ था, आज भी दोनों पक्ष चौकी परिसर में लड़ाई झगड़े पर उतारू हो रहे थे दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु नहीं माने, अतः सभी व्यक्तियों को शांति भंग करने पर धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है|निर्धारित समय अवधि में सभी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|
 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण के-
1-अर्जुन सिंह टपरवल पुत्र श्री शशिपाल सिंह निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश देहरादून उम्र 21 वर्ष 
2-आकाश कुमार पुत्र धनंजय कुमार निवासी मकान नंबर 305 काली की ढाल सर्वहारा नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 21 वर्ष 
3-लखन सिंह पुत्र बोला सिंह निवासी मकान नंबर 204 काली की ढाल सर्वहारा नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 18 वर्ष 
4-नितिन कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी मनसा देवी गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून उम्र 18 वर्ष
ALSO READ:  हरिद्वार में कार्यक्रम में संतों का समागम, सरकार के चार साल बेमिसाल उत्सव में

Related Articles

हिन्दी English