ऋषिकेश पुलिस ने किये आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

ऋषिकेश : कोतवाली ऋषिकेश द्वारा 2 वारण्टीगणो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वारण्टी वाद सं0 -683/21 धारा -500 भादवि व 67सी0 आई0टी0 एक्ट व सी0जी0 न0- 461/2020 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट से संबधित हैं । अभियुक्तगण काफी समय से फरार चल रहे थे ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [एसएसपी] देहरादून के जनपद के थानों मे फरार /वारण्टी/ नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार वारंटियो / फरार अभियुक्तों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक 07.04.26 व दि0 08.04.26 को वाद सं0- 683/21 धारा-500 भादवि व 67सी0 आई0टी0 एक्ट अधि0 में फरार चल रहे अभियुक्त/वारण्टी (1) जगदम्बा कोठारी पुत्र किशोरी लाल कोठारी नि0 गंगानगर ऋषेकश जिला देहरादून मूल निवासी – ग्राम ललूडी पट्टी लस्या तहसी जखोली जिला रुद्रप्रयाग व सी0जी0 न0- 461/2020 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त/वारन्टी (2) दीपक पुत्र जगत नारायण चतुर्वेदी हाल किरायेदार श्री पूर्णानन्द निवासी- जंगलात रोड गली न0- 02 गुज्जर प्लाट श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून को गिरफ्तारी वारंट की तामील के क्रम मे मुखबिर की सूचना पर उनके मशकन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त / वारण्टीगण को बाद मेडिकल परीक्षण के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया गया ।
नाम/ पता गिरफ्तार वारंटीगण-
1- जगदम्बा कोठारी पुत्र किशोरी लाल कोठारी नि0 गंगानगर ऋषेकश जिला देहरादून मूल निवासी – ग्राम ललूडी पट्टी लस्या तहसील जखोली जिला रुद्रप्रयाग व सी0जी0 न0- 461/2020 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट मे फरार चल रहे अभियुक्त/वारन्टी
2- दीपक पुत्र जगत नारायण चतुर्वेदी हाल किरायेदार पूर्णानन्द निवासी- जंगलात रोड गली न0- 02 गुज्जर प्लाट श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून
आपराधिक इतिहास अभियुक्त/वारन्टीगण-
अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 दिनेश राणा
2-उ0नि0 राजकुमार
3-हे0का0 409 स्वास्तिक
4-का0 787 दिनेश महर



