ऋषिकेश पुलिस ने किया स्कूटी चोर को गिरफ्तार, ओरिजनल नंबर प्लेट गंगा नदी में बहा दी फर्जी लगा ली

- थाना क्षेत्र में घटित वाहन चोरी की घटना का कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा किया अनावरण । घटना करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी का वाहन बरामद
ऋषिकेश : दि0 – 01.04.2026 को अतिथि कुकरेजा पत्नी ऋषभ कुकरेजा निवासी-263 गली न0-05 गंगानगर, थाना ऋषिकेश,जनपद देहरादून ने थाना आकर एक तहरीर बावत स्वंय की स्कूटी स0 UK-14-D-8196 को दिनांक 25.3.26 को घर के बाहर गली से किसी व्यक्ति के द्धारा चोरी किये जाने की प्राप्त होने पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0-128/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (II), क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। दिनांक 04.04.2026 को जगंलात बैरियर पर चैकिग के दौरान वाहन स्कूटी एक्टिवा सफेद रंग को रोककर चैक किया गया तो उसके आगे नंबर प्लेट नही है तथा पीछे नंबर प्लेट पर रजि0 नंबर UK-08-W-763 था ।
स्कूटी चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी निवासी IDPL मनसा देवी मंदिर के पास ऋषिकेश – देहरादून (उम्र 26 वर्ष), बताया। स्कूटी के कागजात/डीएल मांगे जाने पर नही दिखा पाया. स्कूटी मालिक का नाम पता पूछने पर कोई नाम नही बताया । मुझ उ0नि0 ने अपनी ई-चालान मशीन मे स्कूटी का नं0 UK-08-W-7630 सर्च करने पर वाहन के पंजीकृत स्वामी का नाम मनोहर सिंह राव पुत्र जीत सिंह रावत पता मकान नंबर 466 विकास कॉलोनी गोविंदपुर ऋषिकुल तहसील ज्वालापुर हरिद्वार प्रदर्शित होना पाया। शक संदिग्ध लगने पर स्कूटी का चेचिस नंबर- ME4JF50CAJT082193 ई-चालान मशीन पर फीड कर चैक करने पर वाहन का रजि0 नंबर UK-14-D-8196 व अंतिथि खोसला पुत्र अजय खोसला पता 67 गोविंद नगर ऋषिकेश देहरादून प्रदर्शित होना पाया । जो कि मुकदमा उपरोक्त मे चोरी होना पायी गयी। मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2),318 BNS का इजाफा किया गया। अभियुक्त उसके जुर्म से अवगत कराकर नियमनुसार गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि साहब यह स्कूटी मैने कुछ दिन पहले गंगा नगर में गली न0- 5 से चोरी की थी ।स्कूटी की ओरिजनल नंबर प्लेट मैने निकाल कर गंगा जी मे बहा दी थी। आज मै स्कूटी पर दूसरी नंबर प्लेट लगा कर देहरादून ले जा रहा था। किंतु आप लोगो ने पकड़ लिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
01- विकास तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी पता IDPL मनसा देवी मंदिर के पास ऋषिकेश – देहरादून (उम्र 26 वर्ष),
बरामद वाहन
01-स्कूटी स0 UK-14-D-8196
अभियुक्त काआपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0-182/24 धारा 323,504,506 भादवि
पुलिस टीम
**************
1-उ0नि मनोज सिह रावत
2-कानि0 1375 अंगेश्वर
3-कानि0 1703 अमित
4-कानि0 434 पुष्पेन्द्र
5-कानि0 158 प्रदीप



