ऋषिकेश :प्रधानमंत्री मोदी मानवीय जीवन में घटित होने वाली छोटी-छोटी बातों को ‘मन की बात’ में साझा करते हुए आम आदमी के संकल्प को मजबूत करते हैं: दिनेश सती

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आधुनिक भारत के निर्माता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में भारतीय समाज के मानवीय जीवन में घटित होने वाली छोटी-छोटी बातों को साझा करते हुए आम आदमी के संकल्प को मजबूत करते हैं. आज मन की बात के एतिहासिक सौ वें एपिसोड को पूरे देश के कार्यकर्त्ताओं ने मन की बात को इवेंट के रूप में सुना. जनता और कार्यकर्ताओं में इस एपिसोड को लेकर बड़ा उत्साह बना रहा. यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने शक्ति केंद्र तिलक रोड पर मुख्यवक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही.

सती ने कहा की “आज पूरी दुनिया संकटों के समाधान के लिए मोदी जी पर विश्वास करती है. भारत की ओर देखती है. मोदी जी के नेतृत्व की क्षमता है कि आज भारत धार्मिक स्वतंत्रता के साथ-साथ आर्थिक एवम राजनीतिक रूप से भी दुनिया का नेतृत्व करने में आगे बढ़ रहे हैं. जिसका ताजा उदाहरण हम जी ट्वेंटी देशों की अध्यक्षता के रूप में देख सकते हैं. सती ने कहा की आने वाली पीढ़ियां सदियों तक मोदी जी के कार्यों को याद रखेगी.” कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता इंद्र कुमार गोदवानी, बृजेश शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप कोहली, अविनाश भारद्वाज, नितिन सक्सेना, लव कोहली, जितेंद्र आनंद, जयंत किशोर शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ:  ऋषिकेश: गणतंत्र दिवस पर कनिष्ठ प्रमुख के नेतृत्व में वृक्षारोपण व सफाई अभियान

मन की बात का 100 वां एपिसोड-
विश्व भर में अलग अलग हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा।भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए खास तैयारी की है। राजधानी दिल्ली में 6530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है। तीर्थ नगरी में भी कई जगह इस कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.

ALSO READ:  ऋषिकेश पहुँचने पर पूर्वांचल सेवा समिति ने मैथली ठाकुर को सम्मानित किया

मन की बात का 11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण-
‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

Related Articles

हिन्दी English