ऋषिकेश:सीएम धामी के फैसले से खुश होकर, भाजपा ऋषिकेश मंडल, वीरभद्र मंडल ने निकाली जनजागरकता रैली, चलाया हस्ताक्षर अभियान, नकल विरोधी कानून के समर्थन में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) बुधवार को आज 15 मार्च 2023 को भाजपा मंडल ऋषिकेश के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने को लेकर जिला ऋषिकेश के द्वारा भाजपा मंडल ऋषिकेश और मंडल वीरभद्र के द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी और किसी भी तरह के नकल माफियाओं को आगे नहीं बढ़ने देगी. साथ ही नकल विरोधी कानून के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. रैली नगर निगम से प्रारंभ हुई और त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर समापन हुई. हस्ताक्षर अभियान नगर निगम ऋषिकेश में किया गया. , युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखा जाएगा और योग्य युवाओं को ही आगे आने का अवसर दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार धामी सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने समाज हित में कई बड़े बड़े बदलाव किए हैं और उन्हीं बदलाव में नकल अध्यादेश पारित करना भी है इससे नकल माफियाओं की कमर पूरी तरह से टूट गई है और नकल करके नकल के भरोसे धनबल का प्रयोग करके जो नौकरी पा लेते थे उनको इससे झटका लगा है और योग्य युवा आगे आएंगे जिससे योग्य समाज का निर्माण होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सुमन ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा नकल अध्यादेश मील का पत्थर साबित होगा जिससे उत्तराखंड के युवाओं में खुशी की लहर है ।

ALSO READ:  UK :प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश माधवी गुप्ता, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी ,पार्षद शिव कुमार गौतम, विजय बडोनी, विकास तेवतिया, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना,पवन शर्मा जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित बिजलवान, पार्षद राजेश दिवाकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, इंद्र कुमार गोदवानी ,प्रदीप कोहली, शंभू पासवान ,ऋषि राजपूत अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार सतीश सिंह, मंडल मंत्री सीमा रानी, OBC मोर्चा के अध्यक्ष किशन मंडल, उषा जोशी, पार्षद तनु तेवतिया, हरीश तिवाड़ी,कपिल गुप्ता, चन्द्रेश्वर यादव, दीपक भारद्वाज,विशाल शाही, मदन सिंह मेहर, प्रकांत कुमार, विजय जुगरान,रंजन अंथवाल,प्रवीण रावत,केशव पोरवाल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

ALSO READ:  मुनि की रेती : "गंगा की लहरों पर रोमांच....ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक राफ्टिंग प्रतियोगिता हुई पहली बार

Related Articles

हिन्दी English