ऋषिकेश : बिजली के खम्बों के लिए गड्ढे कर दिए कई जगह किसने कहने पर ? नगर आयुक्त से मिले लोग जानकारी लेने

ऋषिकेश : नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आस्था पथ त्रिवेणी घाट हरिद्वार बायपास रोड आदि स्थानों पर बिजली के खंबे आदि लगाने के लिए बिना अनुमति गड्ढे किए जा रहे हैं. जबकि पूर्व में स्थापित पथ प्रकाश के खंबो को हटाया जा रहा है. जबकि बाईपास सड़क पर 2 वर्ष पूर्व स्ट्रीट लाइटों की खंबे लगाए गए थे. जिनमें आज तक भी लाइट नहीं जली है.
समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी में आया है कि यह कार्य कौन करवा रहा है ? किसके आदेश पर हो रहे हैं ? किसके अनुमोदन से हो रहे हैं ? किसकी मांग और किसकी कहने पर किए जा रहे हैं ? कार्य की गुणवत्ता और नियम क्या रखे गए हैं ? जबकि नगर निगम को भी इसकी जानकारी नहीं है. ऐसे में निगम की सीमा पर कौन संस्था काम कर रही है ? अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता लगा तो उनकी भी जानकारी में नहीं है. किसी संस्था द्वारा सड़कों पर गड्ढे कर दिए गए हैं. जिसके कारण स्थानीय नागरिकों को जान माल का खतरा बना हुआ है. बिना मानकों के काम किया जा रहा है. इस अव्यवस्था को लेकर आज नगर निगम के नगर आयुक्त राहुल गोयल को निवर्तमान पार्षद शिवकुमार गौतम के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया व कहा गया कि इस कार्य को शीघ्र से शीघ्र रुकवाया जाए और ऐसे गलत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि पहले कार्यों की पूर्णतया जांच कर ली जाएगी. उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान पार्षद रीना शर्मा, तनु तेवतिया, राजेश दिवाकर, जयेश राणा, विकास तेवतिया, प्रभाकर शर्मा, अशोक पासवान, पूर्व सभासद प्रदीप कोहली, संजीव पाल, ऋषिकांत गुप्ता, राजू नरसिंह, सुजीत यादव, किशन मंडल, मंडल अध्यक्ष आदि जागरूक नागरिक उपस्थित रहे.



