ऋषिकेश : टेलीमेडिसन सेवा के नए विभाग का हुआ उद्घाटन, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत पहुंचे इस अवसर पर एम्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीमेडिसन, रीजनल रिसोर्स सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सलेंस फोर आर्टिकल इंटेलिजंस का उद्घाटन किया। संस्थान में इस नए विभाग के खुल जाने से अब राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों तक एम्स के सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सक टेलीमेडिसिन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दे सकेंगे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में अब टेलीमेडिसिन सेवा का नया विभाग वजूद में आ गया है। एक कार्यक्रम के तहत शनिवार को इस विभाग का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने इस सुविधा को उत्तराखंड के लिए संजीवनी से बढ़कर बताया और कहा कि एम्स की इस सेवा से उत्तराखंड के सुदूरवर्ती इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य परामर्श को उपलब्ध कराना आसान हो सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह के नेतृत्व में इस विभाग की सेवाएं राज्य भर में आच्छादित होंगी। उल्लेखनीय है कि लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी, राजकीय अस्पताल कोटद्वार और कनखल हरिद्वार स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम पूर्व से ही संस्थान की टेलीमेडिसिन सेवा से सीधे तौर पर जुड़े हैं। अब संस्थान में स्थान की इस स्वास्थ्य सुविधा के लिए अलग विभाग बनाए जाने से इसका लाभ राज्य के अन्य स्थानों पर भी मिलेगा।

ALSO READ:  UK :निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि टेलीमेडिसिन विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित समय के अनुसार टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से एम्स के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श टेलीमेडिसिन द्वारा दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस विभाग में सुविधाओं को विकसित करते हुए साउंडप्रूफ चेंबर, कंसलटेंट चिकित्सकों के लिए अलग अलग केबिन और नेशनल नॉलेज नेटवर्क के तहत कम्युनिकेशन के लिए हाई स्पीड नेटवर्क इंटरनेट सुविधा की व्यवस्था की गई है। राज्य के विभिन्न स्थानों तक टेलीमेडिसन की ओपीडी संचालित करने वाले इस विभाग की सेवाएं संस्थान के ए ब्लॉक स्थित छठवीं मंजिल से संचालित होंगी।

ALSO READ:  UK : हरितालिका तीज भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है : प्रेमचंद अग्रवाल

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English