ऋषिकेश : डग्गा मारी एवं अवैध संचालन के विरोध में नगर में संचालित टैक्सी मैक्सी संस्थाओं की आवश्यक बैठक संपन्न हुई

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी महासंघ ऋषिकेश के तत्वावधान में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी सभागार में आहूत बैठक में अन्य प्रांत के प्राइवेट व कामर्शियल वाहनों द्वारा नगर क्षेत्र एवं आसपास से लगातार की जा रही डगा मारी एवं अवैध संचालन के विरोध में नगर में संचालित टैक्सी मैक्सी संस्थाओं की आवश्यक बैठक संपन्न हुईl बैठक में ओला उबर जैसी कंपनियों के संचालन पर भी चिंता प्रकट की गई
संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी महासंघ ऋषिकेश के तत्वावधान में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी सभागार में आहूत बैठक में अन्य प्रांत के प्राइवेट व कामर्शियल वाहनों द्वारा नगर क्षेत्र एवं आसपास से लगातार की जा रही डगा मारी एवं अवैध संचालन के विरोध में नगर में संचालित टैक्सी मैक्सी संस्थाओं की आवश्यक बैठक संपन्न हुईl बैठक में ओला उबर जैसी कंपनियों के संचालन पर भी चिंता प्रकट की गईl बैठक में गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि परिवहन विभाग के द्वारा ऑनलाइन परमिट अधिकार पत्र आदि बनवाई जा रहे हैं किंतु इसके विपरीत जब वहां स्वामी परमिट लेने अथवा रिनुअल करने जाता है तो परिवहन विभाग उन पर पेनल्टी लगता है जो कि नहीं लगनी चाहिए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा एक्सीडेंट होने पर चालकों के लिए सजा वाले प्रावधान का नियम बनाना न्याय संगत नहीं है l जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा.
बैठक में डगा मiरी रोकने हेतु सर्वसम्मति से संयुक्त सचल दल का गठन हुआ जिसमें अन्य राज्यों के अवैध रूप से संचालित होने वाले प्राइवेट/ कमर्शियल वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी संयुक्त सचल दल में 11 मेंबर बनाए गए हैंlबैठक में गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत सचिव विजेंद्र कंडारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी मैक्सी संगठन के अध्यक्ष हेमंत डग, अर्पित राजपूत, इनोवा टैक्सी मैक्सी संगठन के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, अवतार सिंह, जीप कमांडर संगठन के अध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी, सचिव राधे श्याम व्यास, तपोवन टैक्सी मैक्सी मलिक उत्थान समिति के अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, लक्ष्मण झूला टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कंडारी, जॉली ग्रांट टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भारती आदि ने अपने विचार व्यक्त किया.
ALSO READ:  बागेश्वर में नए पुलिस अधीक्षक (SP) जीतेन्द्र कुमार मेहरा ने संभाला कार्यभार

Related Articles

हिन्दी English