ऋषिकेश : मेयर शम्भू पासवान ने त्रिवेणी घाट पर छोटे व्यापारियों—फूल, माला एवं पूजन सामग्री विक्रेताओं से भेंट कर समस्याएं सुनी

ऋषिकेश : महापौर शम्भू पासवान ने शनिवार को त्रिवेणी घाट पहुंचे फूल माला बेचने वाले और पूजा सामग्री बेचने वाले ब्यापारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्हूने उनकी समस्याएं सुनी. पासवान ने जानकारी देते हुए बताया, “आज त्रिवेणी घाट पर छोटे व्यापारियों—फूल, माला एवं पूजन सामग्री विक्रेताओं से भेंट कर उनकी जन समस्याओं को सुना।इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपनी रोज़मर्रा की चुनौतियों से अवगत कराया, जिनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। हमारा संकल्प है कि हर छोटे व्यापारी की आवाज़ को मजबूती मिले और उनके रोजगार में किसी प्रकार की बाधा न आए।इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रीना शर्मा जी, माधवी गुप्ता जी एवं श्री अजय दास जी उपस्थित रहे।जनसेवा ही हमारा प्रथम कर्तव्य है।
“




