ऋषिकेश : लोककल्याण के लिए अनुष्ठान के साथ महापौर अनिता ममगाईं ने किया जलाभिषेक

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने सोमवती अमावस्या के पावन मौके पर पड़े सावन के दूसरे सोमवार पर परिवार सहित वीरभ्रदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर शहरवासियों की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।

महापौर ने सुबह सवेरे गंगा दर्शन कर पौराणिक वीरभ्रदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।उन्होंने कहा कि हम सबके प्रिय भोलेनाथ जी को प्रसन्न करने एवं मनोकामना मांगने का यह खास अवसर होता है, इस पावन सावन के महिने में भगवान शिव अति प्रसन्न होकर सबकी मुरादें पूरी करते हैं। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह जनकल्याण के लिए उन्होंने जलाभिषेक के साथ विशेष अनुष्ठान किया। एक घंटे तक चले अनुष्ठान में महापौर ने दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश :  श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मनीराम मार्ग का 47 वाँ स्थापना महापर्व आनन्दोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ 

Related Articles

हिन्दी English