ऋषिकेश : विवाहिता ने लगाईं संदिग्ध हालत में फांसी, परिजनों का आरोप दहेज़ हत्या हुई है, न्याय की मांग

- जुडो कराटे सीखी हुई थी मेरी बहन, वह ऐसा नहीं कर सकती है उसकी दहेज़ हत्या की गयी है : प्राची, मृतका की बहन
- हमने पहले भी मारपीट, दहेज़ की मांग को लेकर पुलिस को दी थी शिकायत, लेकिन कुछ ख़ास कार्यवाही नहीं हुई ; कुसुम, मृतका की माता
- माँ और बहन ने की मांग आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस, और हमें न्याय मिले
- मामले में राज्य महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान, पुलिस को दिए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश, अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए गहन जांच के निर्देश, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को आयोग की ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू
ऋषिकेश:(मनोज रौतेला) जाटव बस्ती इलाके में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाने का मामला सामने आया है. परिजनों (मायका पक्ष) का आरोप दहेज़ हत्या हुई है यह. फांसी लगाने की घटना १८ नवंबर की बताई जा रही है. आज यानी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश के गेट के बाहर मृतका की माता कुसुम और बहन प्राची समेत कई महिलाएं एकत्रित हुई थी. वे न्याय की मांग कर रही थी. अन्दर मृतका का चल रहा था पोस्ट मॉर्टम. मृतका का नाम सोनी २१ वर्ष पत्नी सुमित है. ०२/०७/२०२३ को हुई थी दोनों की शादी. जाटव बस्ती स्थित सुमित नाम के ब्यक्ति के साथ. दोनों का प्रेम विवाह बताया जा रहा है. सुमित पुत्र विनोद रिक्शा चलाने का काम करता है. पीड़ित पक्ष की तरफ से बताया गया, पहले से मामले में पुलिस के पास था. लेकिन पुलिस ने ज्यादा कुछ कार्यवाही नहीं की. सबसे पहले शादी के कुछ समय बाद, ३०/०९/२०२३ को भी पुलिस को दी थी सोनी के पिटा उमेश कुमार ने शिकायत.आरोप था, उस समय भी मारपीट की गयी थी, दहेज़ की बार बार मांग की जाती थी, झगडा, मारपीट की जाती थी. अब घटना के बाद, ससुराल पक्ष पर शव को सरकारी हॉस्पिटल में छोड़कर भागने का भी लगाया आरोप. मृतका के पिता उमेश कुमार ने दी शिकायत पुलिस को. गुरूवार को एम्स गेट नंबर ३ के आगे महिलायं हुई एकत्रित अन्दर चल रहा था पोस्टमॉर्टम.

चंद्रेश्वर नगर निवासी मृतका की माँ कुसुम और बहन प्राची का आरोप, सोनी की हत्या हुई है. उनका आरोप है, दहेज की कर रहे थे माग, अक्सर करते थे मारपीट, पहले भी पुलिस को दी थी शिकायत. बहन बोली, वह जुडो कराटे की थी प्लेयर वह फांसी नहीं लगा सकती है. लगाया आरोप, फांसी की घटना के बाद हमें सूचना तक नहीं दी. बिन हमें बुलाये पैनिसिया हॉस्पिटल ले गए थे. फिर सरकारी हॉस्पिटल ले गए. दोनों ने किया थे प्रेम विवाह, दोनों की डेढ़ साल की बच्ची भी है….परिजन परेशान हैं अब, मासूम अब किसे कहेगी मां ? परिजनों ने मांग की आरोपियों को करे जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार. मामले में पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने का इन्तजार कर रही है पुलिस अब इन्तजार. अब पुलिस ने दहेज़ हत्या का मामला दर्ज किया परिजनों की लिखयत शिकायत पर. ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी कैलाश चन्द्र भट्ट ने दी जानकारी देते हुए बताया, मामले में FIR दर्ज कर ली गयी है. पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का इन्तजार है.



