ऋषिकेश : महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला महामंत्री अनिता प्रधान ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की, मिली बधाई

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भाजपा संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला महामंत्री अनिता प्रधान ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने नव नियुक्त मंडल जिला महामंत्री को नयी जिम्मेदारी की बधाई दी। इस दौरान मिष्ठान भी खिलाया गया।

मुलाकात के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि राज्य की युवा धामी सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार देकर सही अर्थों में सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर महिलाओं को उनकी पहचान मिलेगी। इससे महिलाएं इससे स्वावलंबी होंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढेंगी।डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही महिलाओं का सम्मान होता है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जैसे उच्च पद पर केंद्र की भाजपा सरकार ने ही आदिवासी समुदाय की महिला श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी को सुशोभित किया है, उन्होंने कहा कि इसी तरह उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष जैसे पद पर भी श्रीमति ऋतु खंडूरी जी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।डा. अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, इस संगठन में महिलाओं को सदैव सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।

ALSO READ:  श्यामपुर में आबकारी ऋषिकेश टीम का रेस्टोरेंट और मनसा देवी इलाके में घर पर रेड, दो गिरफ्तार

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला महामंत्री अनिता प्रधान, ऋषिकेश महिला मोर्चा मंडल प्रभारी सीमा रानी, भावना गौड़, हिमानी कौशिक, स्वाति शर्मा, निशा, शिला अग्रवाल, उमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English