ऋषिकेश : -3 डिग्री में ऋषिकेश के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने हंगरी वैदिक फाउंडेशन साधनालय आश्रम में साधकों को कराया योग प्राणायाम
यह जानकारी तुलसी मानस मंदिर महंत की टीम ने ऋषिकेश में पत्रकारों को दी जानकारी

- -3 डिग्री तापमान में बर्फ पढ़ते हुए उत्तराखंड में ऋषिकेश के योगी महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने हंगरी वैदिक फाउंडेशन साधनालय आश्रम में साधकों को कराया योग प्राणायाम
- हंगरी इण्डियन एम्बेसी कॉन्सुल श्याम सुंदर दीवानी, अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के साथ रहे मौजूद सभी अधिकारी गण
- यह जानकारी तुलसी मानस मंदिर महंत की टीम ने ऋषिकेश में पत्रकारों को दी जानकारी
ऋषिकेश/हंगरी : तीर्थ नगरी में वैदिक फाउंडेशन साधनालय के हंगरी में बुडापेस्ट आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में यूरोप आध्यात्मिक यात्रा ऋषिकेश से गए तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि पांच दिवसीय योग साधना शिविर की अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज ने अपने सभी आए हुए सैकड़ो साधकों को योग का महत्व बताया, उन्हूने महत्त्व बताते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में योग को विश्व गुरु माना है. योग के द्वारा हम अपने जीवन को बदल सकते हैं. महाराज श्री ने बताया कि योग करने के कई फायदे हैं। जहां सिर्फ जिम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है।
मन की शांति के लिए योग न केवल बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।शिविर के दौरान आज-3 डिग्री में सभी साधकों ने मिलकर महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज के साथ ध्यान योग कर के साथ प्राणायाम किया.जिसमें आश्रम के साधक स्वतंत्रता चैतन्य, भैरवी महाकाली, तिलक शंकरी, चैतन्य भागीरथी, चैतन्य साध्वी माता, गौरी चैतन्य, अद्वैतानंद सरस्वती, गुरु गीता, चंद्रिका चैतन्य आदि शिष्यों 3 डिग्री में प्राणायाम ध्यान योग किया. महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने सभी साधकों को योग करते हुए बताया कि योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है. भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है।
यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं. तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि आज हर दूसरा व्यक्ति तनाव में है. यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा।योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। सन्देश देते हुए उन्हूने कहा, हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है।योग रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. श्वसन संबंधी विकारों को भी दूर करता है। इसलिए अगर आप रोजाना योग करेंगे तो आप स्वस्थ रहेंगे।आपको बता दें, ऋषिकेश से मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य अपने दो माह के धार्मिक दौरे पर यूरोप गए हुए हैं. ऐसे में अलग देशों में वे सनातन धर्म की ध्वजा फहरा रहे हैं. फ़रवरी में भारत लौटेंगे महंत रवि प्रपन्न्चार्य जी महाराज. महामंडलेश्वर स्वामी शंकर तिलक महाराज जी के सानिध्य में वे धर्म ध्वजा फहरा रहे हैं सनातन धर्म की की हंगरी में.



