ऋषिकेश : “इगास बग्वाल” महापर्व का आयोजन इस बार ग्रामीण क्षेत्र बापूग्राम में होगा, भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में हुआ तय

ऋषिकेश : सोमवार को भाजपा मंडल ऋषिकेश के द्वारा मंडल अध्यक्ष सुमित पँवार की अध्यक्षता में इगास बग्वाल महापर्व को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन मंडल महामंत्री पवन शर्मा के द्वारा किया गया। बैठक भाजपा कार्यालय में हुई।
ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने बताया इगास बग्वाल उत्तराखंड का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्व है। यह बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाने वाला लोक पर्व है। इस पर्व को बूढ़ी बग्वाल और रिक बग्वाल, बूढी दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन लोग कहीं भी हों वह अपने घर परिवार के पास जरूर आते हैं और पूरे घर गांव को दीपों से जगमगाते हैं।पहाड़ के लोग हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाते हैं। इस पर्व में एक गांव में संयुक्त रूप से विशालकाय भेलू का निर्माण किया जाता है। जिसे भीम का भेलू कहा जाता है।सभी लोग उसे घुमाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी तर्ज पर लोक संस्कृति और लोक पर्वों को जीवित रखने की परंपरा इस बार ऋषिकेश में भी 23 नवंबर 2023 को जूनियर हाई स्कूल बापू ग्राम में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा इगास बग्वाल पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं। पहली बार इतने बड़े लेवल पर ग्रामीण क्षेत्र में होगा यह कायर्क्रम।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता, किशन मंडल, राधेश्याम जाटव, जगवार सिंह, राजू शर्मा, बृजेश चंद्र शर्मा, पवन शर्मा, शिवकुमार गौतम, दीपक बिष्ट, सचिन अग्रवाल, सुधा, ज्योति पांडे, संजय, नमिता अग्रवाल, तनु रस्तोगी, किरण मंडल, बिट्टू, जितेंद्र जयसवाल और मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।